Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने जामगांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण

कोंडागांव,  असल बात News  07 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधी...

Also Read




कोंडागांव, 



असल बात News 

07 अगस्त 2026


कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा शेष कार्यों, टॉवर लाइन एवं अन्य संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी शेष कार्यों को अगस्त माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि क्षेत्रवासियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्यों में आवश्यक गति लाने के साथ-साथ कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर भी जोर दिया।


इस अवसर पर एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जे. केरकेट्टा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।