कोंडागांव, असल बात News 07 अगस्त 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के...
कोंडागांव,
असल बात News
07 अगस्त 2026
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांधना में अधिकार मित्र धनबती कोर्राम एव पुलिस विभाग के संयुक्त से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम तथा महिलाओं एवं बच्चें के कानूनी अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस विभागों के प्रतिनिधियों के द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई।
अधिकार मित्र धनबती कोर्राम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होने से व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपने जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक साक्षरता का विकास करना, उन्हें कानून के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


