रायपुर,भिलाई . असल बात news. पूरे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का आज राजधानी रायपुर में जमकर शक्ति प्रदर्शन दिखा.यह अवसर था राष्ट्रपति जी के साथ...
रायपुर,भिलाई .
असल बात news.
पूरे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र का आज राजधानी रायपुर में जमकर शक्ति प्रदर्शन दिखा.यह अवसर था राष्ट्रपति जी के साथ तीन देशों की राजकीय यात्रा से आज यहां वापस लौटे सांसद विजय बघेल के माना विमानतल पर ऐतिहासिक स्वागत का,अपने सांसद श्री विजय बघेल का स्वागत करने पूरे दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के साथ दूर-दूर से कार्यकर्ता और समर्थक जुटे थे.इस दौरान माना विमानतल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नजर आ रही थी.उनके वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के द्वारा सांसद विजय बघेल जिंदाबाद जैसी नारेबाजी जोरशोर से शुरू कर दी गई. और कार्यकर्ताओ में अपने सांसद का पुष्प हार पहनाकर स्वागत करने की होड़ नजर आई.वहां भाजपा के पोस्टर,बैनर झंडों से लदे वाहनों की लंबी लाइन नजर आ रही थी और माना विमानतल से भिलाई तक विशाल रैली निकाली गई. रैली का कार्यकर्ताओं समर्थकों के द्वारा जगह-जगह भव्य जोशीला स्वागत किया गया.सांसद विजय बघेल ने माना विमानतल पर पत्रकारों से बातचीत भी की.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि आज यूरोप के देश भी मानते हैं कि भारत राष्ट्र अब दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई शक्ति है.इस यात्रा के दौरान उन तीनों देशों से हमारे व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने एमओयू करने में भी सफलता मिली है.
सांसद श्री विजय बघेल,देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के गरिमापूर्ण प्रतिनिधि मंडल के साथ तीन देशों मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया जैसे स्टेट की राजकीय यात्रा पर गए वहां से लौटने के बाद दिल्ली से आज उनकी वापसी हुई.
इस यात्रा के दौरान भारत राष्ट्र और उन देशों के साथ कृषि,लॉजिस्टिक्स एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, हैल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एकसमान वैश्विक चुनौतियों से निपटने और एक शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समृद्ध विश्व-व्यवस्था के निर्माण में योगदान देने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई है तथा कुछ विषयों पर एमओयू भी हुआ है. यह भी उल्लेखनीय है कि मोल्दोवा,और उत्तरी मैसेडोनिया में महिला राष्ट्रपति हैं जिसकी वजह से वहां कई सारे मुद्दों पर और अधिक सकारात्मक चर्चा हुई.
सांसद विजय बघेल ने पत्रकारों से बात करते हुए सबसे पहले जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा छत्तीसगढ़ के दो पुत्रों की हत्या कर दिए जाने की घटना का उल्लेख किया तथा उस पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पूरे देश से बहुत सारे लोग दूसरी जगह काम के लिए आते हैं और यह उनकी परंपरा तथा आदत बन गई है.यह कोई पलायन नहीं है.ऐसे लोग जब अपने खेत तथा घर के काम से निवृत हो जाते हैं तो दूसरी जगह काम के लिए चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि काम तो छत्तीसगढ़ में भी बहुत अधिक है.छत्तीसगढ़ में तो आज खेती किसानी तथा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने हमारे साथियों की हत्या की है, भारत राष्ट्र के द्वारा उसका बदला जरुर लिया जाएगा.
सांसद विजय बघेल का यहां पहुंचने पर अहिवारा के विधायक श्री ईश्वर साहू, नगर निगम दुर्ग के महापौर श्रीमती अलका वाघमार सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि पार्टी के मंडल अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष स्वागत करने पहुंचे थे.कुम्हारी, भिलाई तीन चरोदा,सुपेला इत्यादि स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया.










"
"
" alt="" />
" alt="" />


