Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सरस्वती शिशु मंदिर हमें,स्कूली शिक्षा के साथ हमारे संस्कार,संस्कृति, आचरण,और राष्ट्रप्रेम की भी शिक्षा देते हैं इसलिए इस स्कूल का है अलग महत्व, सांसद विजय बघेल अहिवारा में संकुल स्तरीय खेलकूद,संस्कृति महोत्सव एवं भवन लोकार्पण समारोह में हुए शामिल

अहिवारा,दुर्ग . असल बात news.   दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने कहा है कि हमारे बीच सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का अपना अलग महत...

Also Read






















अहिवारा,दुर्ग .
असल बात news.  
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने कहा है कि हमारे बीच सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का अपना अलग महत्व है.यह स्कूल, हमें सिर्फ किताबी शिक्षा नहीं देते हैं,वरन यहां हमें जीवन जीने गुण भी सिखने को मिलता है.ये स्कूल हमें,स्कूली शिक्षा के साथ हमारे संस्कार,संस्कृति, आचरण,और राष्ट्रप्रेम की भी शिक्षा देते हैं इसलिए इस स्कूल का अलग है.सांसद विजय बघेल अरसनारा अहिवारा में संकुल स्तरीय खेलकूद, संस्कृति महोत्सव एवं भवन लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.यहां उन्होंने अपने उद्बोधन में उक्ताशय की बातें कही. उन्होंने कहा कि जीवन में हमारे संस्कारों और संस्कृति का बहुत महत्व हमें इसका अनुकरण करना चाहिए.

अभी क्षेत्र में रुक-रुक कर दिनभर बारिश हो रही है यहां खेलकूद एवं संस्कृति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है.यहां विद्या भारती छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. इसमें स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों की बढ़-चढ़कर भागीदारी दिख रही है.सांसद विजय बघेल,यहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो स्कूल परिवार के सदस्यों तथा स्कूली बच्चों ने उनका उत्साहपूर्वक भावभीना स्वागत किया.इस समय बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था. मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल के द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता तथा सरस्वती माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलन तथा विधिवत पूजापाठ किया,जिसके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में उन्होंने आगे कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में हमें यह भी सीखने को मिलता है कि  एक देश के नागरिक की अपने देश की प्रति कैसी भावनाये होनी चाहिए,कैसा प्रेम होना चाहिए.और देश की तरक्की के लिए देश की मजबूती के लिए हमें क्या काम करने चाहिए. इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्कूल के विकास के लिए कुछ मांगे भी रखी गई जिस पर सांसद श्री बघेल ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बाउंड्री वाले निर्माण की जरूरत है इसके निर्माण के लिए क्या किया जा सकता है.इसकी योजना बनाई जाएगी.
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.सांसद विजय बघेल ने इन बच्चों को सम्मान राशि भेंट कर प्रोत्साहित किया.उन्होंने फीता काट कर स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया. वहीं उन्होंने संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत स्कूली बच्चों के द्वारा बनाई गई,रंगोली,पेंटिंग कथमूर्ति कला का भी अवलोकन किया और उसके लिए बच्चों की सराहना की.

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल भेदकर अभिनंदन सम्मान किया गया.

इस अवसर पर विद्या भारती दुर्गा के अध्यक्ष सुश्री सुनीता धनकर, उप सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा दुर्गेश यादव,संकुल प्रमुख विद्या भारती सुश्री सुनीता साहू,पवन साहू भोपल सुपंथक, अमलेश्वर गोस्वामी कमलेश सुपंथक बसंत यदु,अनूप सुपंथक भारत भूषण साहू,टंकेश सुपंथक, परमानंद,भारत भूषण साहू,बसंत यादव घनश्याम साहू सचिन राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन  उपस्थित थे.