Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; पहले भी जा चुका है जेल

  जगदलपुर। बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और ...

Also Read

 जगदलपुर। बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है।


आरोपी खुद को होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। इतना ही नहीं, विश्वास बढ़ाने के लिए वर्दी भी दिखाता था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं लगाई। शिकायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।




कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।