Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ,हम सबका एक है सपना नशा मुक्त हो भारत अपना’

भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने "नशा मुक्त भारत अभियान" ...

Also Read


भिलाई .

असल बात news.

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। यह शपथ ग्रहण समारोह विशेष इस लिए था क्योकि इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने शपथ लिया की वे नशे से दूर रहेंगे एवं अपने आसपास नशा मुक्ति का जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे राष्ट्रीय कैडेट कोर प्रभारी लेफ्टिनेट गोल्डी सिंह राजपूत ने कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।

इस अवसर पर शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने कहा, शिक्षा का मूल उद्देश्य मानवीय मूल्यों का विकास है, और नशा इन्हीं मूल्यों को खोखला करता है। उन्होंने प्रबंधन की ओर से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ- श्रीमती हंसा शुक्ला ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक अभिशाप है जो न केवल युवाओं के भविष्य को चट्टान से टकराता है, बल्कि पूरे परिवार की सुख-शांति को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि वे इस अभियान को महज एक औपचारिकता न समझें, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप दें।

महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री मुरली मनोहर तिवारी ने भी छात्राओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के इस पुनीत कार्य में विद्यार्थी अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वे ही घर-परिवार की नींव हैं।

बड़ी संख्या में भाग लेकर छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।