Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सीरियाई अदालत का बड़ा फैसला: पूर्व राष्ट्रपति असद और उनके छोटे भाई को मौत की सजा

 सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मंगलवार को एक सीरियाई अदालत ने मौत की सजा सुनाई. पूर्व राष्ट्रपति पर लगे आरोपों में आम नागरिकों की...

Also Read

 सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मंगलवार को एक सीरियाई अदालत ने मौत की सजा सुनाई. पूर्व राष्ट्रपति पर लगे आरोपों में आम नागरिकों की सुनियोजित हत्या, हिरासत में यातना और मौत, लोगों को जबरन गायब करना, मनमानी गिरफ्तारियां और नागरिक इलाकों पर हमले शामिल हैं. इस साल से सीरियाई अदालतें पूर्व  सरकार से जुड़े कई लोगों के मामलों की सुनवाई कर रही हैं.सीरिया की अदालत ने मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए बशर अल-असद तथा उनके छोटे भाई माहेर अल असद को उनकी गैर-मौजूदगी में मौत की सजा सुनाई.


सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को दमिश्क की एक आपराधिक अदालत ने युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है. मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असर और उनके छोटे भाई माहेर अल असद को मानवता के खिलाफ अपराध और वॉर क्राइम के तहत यह सजा मिली है. 




सीरिया के 14 साल के संघर्ष में लगभग पांच लाख लोग मारे गए थे. इसी मामले में असद के ममेरे भाई आतिफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई. जब सीरियाई जज सजा सुना रहे थे. तो नजीब कैदी की वर्दी पहने हुए एक पिंजरे के अंदर खड़ा था. असद ने साल 2000 में अपने पिता हाफ़ेज़ अल-असद की जगह ली और दिसंबर 2024 में सत्ता से हटाए जाने तक सीरिया पर शासन किया.


सीरिया में गृह युद्ध 2011 में तब शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों ने डेरा में सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को हिंसक तरीके से दबाया. माहेर पर भी जानबूझकर हत्या और यातना जैसे गंभीर अपराधों का दोष साबित हुआ. दिसंबर 2024 में जब विद्रोही ताकतों ने दमिश्क को घेरा, तब बशर अल-असद अपने परिवार के साथ मॉस्को भाग गए थे. माहेर भी रूस में रह रहे हैं.