Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल,कई जिलों के कलेक्टर बदले गए, सुश्री लीना कोसम होंगी नगर निगम दुर्ग की आयुक्त

  छत्तीसगढ़  . असल बात news.  राज्य शासन के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की पदस्थापना में आज फेरबदल कर दिया गया है.प्रमुख स...

Also Read



 छत्तीसगढ़  .

असल बात news. 

राज्य शासन के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की पदस्थापना में आज फेरबदल कर दिया गया है.प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.सचिव श्री भुवनेश यादव को सचिव अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.कांकेर के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव को संचालक नागरिक प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदीपन को प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग सुश्री लीना कोसम को नगर निगम दुर्ग के आयुक्त पद पर पदस्थ कर दिया गया है.