उतई- दुर्ग. असल बात news. यहां ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व विधायक श्री ताम्रध्वज साहू...
उतई- दुर्ग.
असल बात news.
यहां ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं पूर्व विधायक श्री ताम्रध्वज साहू का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने आत्मीय सम्मान प्रकट करते हुए श्री साहू को लड्डू से तौलकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजक नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम डुंडेरा में श्री ताम्रध्वज साहू का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रति श्री साहू के योगदान और जनसेवा के सम्मान में ग्रामवासी प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ग्रामवासियों के स्नेह और आत्मीय सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “अपने परिवार समान ग्राम डुंडेरा के बीच जन्मदिन मनाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और भावुकता का विषय है। आप सभी का यह अपार प्रेम, सम्मान और स्नेह मेरे जीवन की अमूल्य पूंजी है। मैं सदैव आप सभी के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू थे। उनके साथ महापौर शशि सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुकुंद भाऊ, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता चंद्रकांत कोरे तथा जोन अध्यक्ष शीतल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने श्री साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि राजू बेमेतरिहा ने अपने ओजपूर्ण एवं हास्य-व्यंग्य से भरपूर काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा। साथ ही छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बना दिया।कार्यक्रम का संचालन आरती साहू ने किया।इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य ईश्वर साहू, मोनू तिवारी, किशन देवांगन, लोमन सोनी, उमेश देवांगन, योगेश पेकर, गुलशन यादव,नारायणी साहू मानसिंह साहू ,रमाशंकर साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


