Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेल स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं-सांसद श्री संतोष पांडेय,शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय लोहारा में माय भारत खेलो इंडिया संवाद का हुआ आयोजन

कवर्धा,असल बात  कवर्धा, । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शासकीय गजानन माधव मु...

Also Read

कवर्धा,असल बात 







कवर्धा, । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा के सहयोग से खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष पाण्डेय, सांसद, लोकसभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लोहारा श्रीमती सरिता मिश्रा, श्री राज पटेल, जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत कवर्धा, राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी श्री रोहित कुमार यादव, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री हेमलता एवं यूथ आइकॉन सुश्री रीना शर्मा सहित महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती के.एस. परिहार तथा लगभग 400 विद्यार्थी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री संतोष पाण्डेय ने युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खेल, फिटनेस, युवा सहभागिता एवं खेलों में उपलब्ध अवसरों से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अतिथियों के साथ संवाद किया। राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी श्री रोहित कुमार यादव, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री हेमलता एवं यूथ आइकॉन तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुश्री रीना शर्मा ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें खेलों, अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।


असल बात,न्यूज़