Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नगर निगम दुर्ग की महापौर के वाहन में लग गई आग, 15 मिनट की मेहनत के बाद बुझाया जा सका

  दुर्ग,भिलाई  . असल बात न्यूज़. नगर निगम दुर्ग की महापौर के वाहन में आज अचानक आग लग गई और वाहन का अगला हिस्सा धू -धू कर जल गया. निगम परिसर ...

Also Read

 





दुर्ग,भिलाई  .

असल बात न्यूज़.

नगर निगम दुर्ग की महापौर के वाहन में आज अचानक आग लग गई और वाहन का अगला हिस्सा धू -धू कर जल गया. निगम परिसर में ही अचानक हुई इस घटना से सभी लोग सकते में आ गए. किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक यह घटना कैसे हो गई. फायर ब्रिगेड दल के आने के बाद वाहन में लगी आग को बुझाया जा सका. जानकारी के अनुसार महापौर उस वाहन से लगभग 15 मिनट पहले ही वहां पहुंची थी. दुर्घटना में कार के सामने का हिस्सा किस बुरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है इसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे. और दुर्घटना कितनी भयंकर थी इसका आप अनुमान लगा सकते हैं.




इस दुर्घटना में इनोवा कार के सामने के हिस्से में आग लगी और धीरे-धीरे इसने भयंकर रूप ले लिया.प्रत्यक्षदर्शियों तथा अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर श्रीमती अलका बाघमार घटना के समय अपने ऑफिस में बैठी थी. तभी यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि वाहन इनोवा हाई प्रोस  क्रमांक सीजी 07de 2417 नगर निगम दुर्ग के द्वारा महापौर के लिए एक फर्म से हायर की गई है. यह भी बताया जा रहा है कि इस वाहन को कुछ दिन पहले ही बनने के लिए भेजा गया था और वहां से अभी बनकर लौटी है.बताया जा रहा है कि महापौर श्रीमती बाघमार लगभग 11:00 बजे वहां से ऑफिस पहुंची थी. पहुंचने के लगभग 15 मिनट बाद वाहन में आग लग गई.कार में सामने के हिस्से से धुआं उठाना शुरू हुआ,कार का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

 बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने वाहन से धुआं निकलते देखा तथा उससे जलने की बदबू आनी शुरू हो गई जिसके बाद लोग सतर्क हुई. गाड़ी में रखा सामान किसी तरह से निकल गया. लेकिन वाहन को पूरी तरह से आगे की चपेट में आने से नहीं रोका जा सका. यह कहा जा रहा है कि इस वाहन के चलते रहने के दौरान यह दुर्घटना हुई होती तो बड़ी बहुत बड़ी क्षति हो सकती थी. यह आशंका जताई जा रही है कि वाहन में शार्ट सर्किट होने की वजह से या दुर्घटना हुई है.यह कार बैटरी और पेट्रोल दोनों से चलती है.वाहन की स्पीड जब 40 से नीचे होती है, तब तक यह बैटरी से चलती है और उससे अधिक स्पीड होने पर यह ऑटोमेटेकली पेट्रोल से चलना शुरू हो जाती है.

 घटना के बाद फायर ब्रिगेड दल को बुलाया गया तब आग को नियंत्रित किया जा सका है.