Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकतम प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निपटारे पर दिया विशेष जोर

  कोंडागांव, असल बात News   12 सितम्बर 2026  नेशनल लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के सौहार्दपूण निर...

Also Read


 कोंडागांव,

असल बात News 

12 सितम्बर 2026


 नेशनल लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने तथा अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के सौहार्दपूण निराकरण के उद्देश्य से 06 अगस्त 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में मध्यस्थता केन्द्र में समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।


बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. पॉक्सो सुश्री प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय व समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल लोक अदालत न्याय व्यवस्था का एक प्रभावी, सुलभ एवं जनहितकारी माध्यम है, जिसके द्वारा पक्षकार आपसी सहमति एवं सौहादपूर्ण वातावरण में अपने विवादों का त्वरित, सरल एवं स्थायी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होनें कहा कि लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं।

अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का चिन्हांकित कर संबंधित पक्षकरों से संपर्क स्थापित करें तथा उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कराने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने प्री-सिटिंग की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा मध्यस्थता से विवादों के समाधान को प्राथमिकता देने पर भी विशेष बल दिया। बैठक के दौरान नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रकरणों के चिन्हांकन, पक्षकारों के समन्वय, बैंक, विद्युत, दूरसंचार, मोटर दुर्घटन दावा, पारिवारिक एवं अन्य राजीनामा योग्य मामलों को अधिकाधिक निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने भी लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिकतम प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निपटारे मे सक्रिय सहयोग प्रदान करने का आश्वासन

 दिया।