Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन

भिलाई  . असल बात news.   जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, हुड़को, भिलाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन ...

Also Read

भिलाई  .

असल बात news.  

जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, हुड़को, भिलाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों  उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, उनके आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को बढ़ाना तथा कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना था।

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वी. सुजाता ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय के COO डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता सरकार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी मधुर आवाज एवं शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया। जिसमे समूह गायन में प्रथम स्थान पर जसगीत शुभम एवं साथी, द्वितीय स्थान पर निवेदिता एवं साथी तृतीय स्थान पर दीप्ति एवं साथी ने स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक प्रभारी श्रद्धा भारद्वाज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के सीओओ, प्राचार्य,विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं सभी प्रतिभागीयो एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संपन्न हुआ।