कोण्डागांव, असल बात News 03 अगस्त 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी ...
कोण्डागांव,
असल बात News
03 अगस्त 2026
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल श्रीमती सौम्या राय के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड, जिला-कोण्डागांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र लैला मरकाम एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता का विकास करना, उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक बनाना, तावि के कानून सम्मान करने वाले, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक बन सके।
कार्यक्रम में अधिकार मित्र लैला मरकाम ने विद्यार्थियों को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, पॉक्सो अधिनियम, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून, नशा मुक्ति, साइबर अपराधो से बचाव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
ऐसी दौरान पुलिस विभाग के द्वारा यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, साइबर सुरक्षा के संबंध में ऑनलाइन ठगी से बचाव, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता, सोशल मिडिया का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी गई।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


