भिलाई . असल बात news. ऑटो सवारियों के साथ लूट मारपीट, छिनतई जैसी कई घटनाएं सामने आती रही है,अब ऐसी कोई घटना,या दूसरी तरह की कोई वारदात होत...
भिलाई .
असल बात news.
ऑटो सवारियों के साथ लूट मारपीट, छिनतई जैसी कई घटनाएं सामने आती रही है,अब ऐसी कोई घटना,या दूसरी तरह की कोई वारदात होती है तो उसके ऑटो चालक की तुरंत पहचान कर ली जाएगी.ऑटो में क्यू आर कोड लगाकर इसका पंजीयन किया जा रहा है.इससे ऑटो चालक एवं वाहन से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी।किसी भी घटना अथवा आपात स्थिति में पुलिस को ऑटो एवं चालक की पहचान करने में सहायता मिलेगी ।
पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 में उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ऑटो / ई रिक्शा में QR लगाने की प्रकिया का शुभआरंभ किया गया.इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा कहा गया कि दुर्ग जिला ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर करने वाला छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बनेगा। QR कोड के माध्यम से ऑटो एवं चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई एवं पहचान में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया ऑटो चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है। सभी ऑटो चालक आवश्यक रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी 01 सप्ताह के भीतर जिले के सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


