Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बिहान से जुड़कर संगीता ने अपने हुनर को बनाया रोजगार का साधन,संगीता डहरिया ने कहा विष्णु भइया की योजनाओं और सहयोग से आज मैं बन पाई हूं लखपति दीदी

कवर्धा,असल बात  कवर्धा,। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैहरसरी निवासी श्रीमती संगीता डहरिया आज अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसा...

Also Read

कवर्धा,असल बात 




कवर्धा,। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम बैहरसरी निवासी श्रीमती संगीता डहरिया आज अपने गांव में आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली संगीता ने बिहान से जुड़कर अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाया और आज लखपति दीदी बनकर परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बनी हैं।


संगीता ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं और इससे प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें ऋण की सुविधा मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। बढ़ती आय से वे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं में भी सहयोग कर रही हैं। उनकी बेटी कक्षा 11वीं और बेटा कक्षा 6वीं में अध्ययनरत है।


संगीता अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देती हैं। वे कहती हैं कि आज मैं लखपति दीदी बन चुकी हूं। मेरे लखपति दीदी बनने के पीछे हमारे विष्णु भइया का सहयोग है। उन्होंने हम जैसी लाखों महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा और साधन दिए हैं। एक बड़े भइया का फर्ज हमारे विष्णु भइया ने निभाया है।


संगीता बताती हैं कि पहले उनका अधिकांश समय घर के कामकाज में ही बीतता था। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिला। मेहनत, लगन और मिले सहयोग से आज उनकी अपनी पहचान बनी है और परिवार को भी आर्थिक संबल मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के अवसर और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का मंच मिल रहा है। कल तक घर की चारदीवारी तक सीमित संगीता, आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर परिवार की आर्थिक ताकत और गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

कवर्धा,असल बात