कोंडागांव, असल बात News 03 अगस्त 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी...
कोंडागांव,
असल बात News
03 अगस्त 2026
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम के न्याय रक्षकों का निगरानी व सलाह समिति की समीक्षात्मक हुई संपन्न।
उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री गायत्री साय एवं कार्यालय लीगल एड डिफेंस कॉसिल सिस्टम के न्याय रक्षक बैठक में उपस्थित रहे।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधिक सहायता प्रणाली की प्रभावशीलता की समीक्षा करना, प्रचलित मामलों की निगरानी करना तथा जरूरतमदों तक निशुल्क एव गुणवत्तापूर्वक विधिक सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुझाव व निर्देश प्रदान करना था।
बैठक के दौरान प्रधान न्यायाधीश ने डिफेंस कौंसिल के न्याय रक्षकों को विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता के शर्तों, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कार्यालय की भूमिका व दायित्वों के बेहतर निर्वहन के संबंध में तथा अमिक्षाधीन बंदियों के प्रकरण में प्रथमिकता के साथ पैरवी करने व प्रतिमाह जेल निरीक्षण कर बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध करने के सबंध में चर्चा किया गया। साथ ही समयबद्ध एवं संवेदनशील रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
साथ ही न्याय रक्षकों को निर्देश दिया की विधिक सहायता प्राप्तकर्ताओं के साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने और उन्हें शीघ्र न्याय प्राप्त करने हेतु प्रतिबद्ध रहे। अंत में सभी न्याय रक्षकों ने अपनी-अपनी सुझाव रखे तथा ऐसी समीक्षात्मक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने हेतु प्रेरित किया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


