Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा के लिए कबीरधाम पुलिस ने किए व्यापक यातायात एवं सुरक्षा इंतजाम,भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए डायवर्सन मार्ग एवं पार्किंग स्थल

कवर्धा,असल बात सावन माह के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्ष...

Also Read

कवर्धा,असल बात



सावन माह के प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली बूढ़ा महादेव मंदिर कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक की पदयात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा आवश्यक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों शिवभक्त एवं श्रद्धालु बूढ़ा महादेव मंदिर से भगवान भोरमदेव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात संचालन, मार्ग डायवर्सन, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।


*बनाए गए प्रमुख डायवर्सन पॉइंट*


यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इन स्थानों पर डायवर्सन व्यवस्था लागू रहेगी—

भोरमदेव तिराहा

भारत माता चौक

समनापुर तिराहा

राजमहल चौक


*भारी एवं चारपहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध*


पदयात्रा के दौरान 3 अगस्त 2026 को समनापुर से भोरमदेव मंदिर मार्ग तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के चारपहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।


*श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग* पदयात्रा के दौरान भोरमदेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के लिए सरोधा मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। कबीरधाम पुलिस द्वारा लोगों से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।


*भोरमदेव में पार्किंग व्यवस्था* श्रद्धालुओं के वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। जिसमे छपरी स्कूल परिसर, ग्राम छापरी स्थित भूमि, भोरमदेव मेला स्थल। इन पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें। सभी के सहयोग से ही यह धार्मिक आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित को सफल बनाया जा सकेगा। जिला पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तैनात की जाएगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी पदयात्रा पूर्ण कर भगवान भोलेना (बाबा भोरमदेव) दर्शन कर सकें।

असल बात,न्यूज