Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"गौवंश की रक्षा एवं सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु कबीरधाम पुलिस की अभिनव पहल"

कवर्धा,असल बात पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन मे कबीरधाम जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गौवंश क...

Also Read

कवर्धा,असल बात




पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन मे कबीरधाम जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं गौवंश की रक्षा हेतु आज सड़क पर बैठने वाले गौवंश को कोतवाली पुलिस द्वारा गौसेवकों के साथ मिलकर रेडियम बेल्ट पहनाया गया। 


नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में यह तथ्य आया कि बारिश के मौसम मे रात्रि  में सड़कों के बीच एवं सड़क किनारे बैठे गौवंश के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे न केवल बेजुबान पशुओं की जान जा रही है, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को शहर क्षेत्र मे गौवंश की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री योगेश कश्यप द्वारा आज गौ-सेवकों को साथ लेकर 200 नग रेडियम बेल्ट गौवंश के गले में बांधा गया, जिससे रात्रि के समय वाहनों की रोशनी पड़ने पर दूर से ही पशु दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।


कबीरधाम पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा एवं गौवंश की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निश्चित रूप से इस अभिनव प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ-साथ बेजुबान गौवंश के जीवन की रक्षा भी सुनिश्चित होगी।


पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को इस अभियान  को अपने अपने क्षेत्र मे संचालित करने के निर्देश दिया है. साथ ही आम नागरिकों एवं गौ-सेवकों से भी अपील की है, कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा गौवंश की सुरक्षा के लिए सहयोग करें, सड़क में बैठे  गौवंश को जिम्मेदारीपूर्वक सड़क से हटावे, लावारिस ना छोड़े।

असल बात,न्यूज