भिलाई। असल बात news. गुरु घासीदास सेवा समिति,सेक्टर 6 भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में इस वर्ष देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महापर्व...
भिलाई।
असल बात news.
गुरु घासीदास सेवा समिति,सेक्टर 6 भिलाई दुर्ग के तत्वावधान में इस वर्ष देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महापर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। सतनाम भवन के प्रांगण में आयोजित इस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि समिति के अध्यक्ष बी. एल. कुर्रे थे।अध्यक्षता रामजी गायकवाड़ द्वारा की गई.वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति की उपाध्यक्ष उर्मिला भास्कर उपस्थित रहीं।
इस भव्य राष्ट्रीय पर्व के दौरान डॉ. केशव प्रसाद देशलहरा जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।मुख्य अतिथि श्री कुर्रे द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।दूसरे दिन 16 अगस्त को सतनाम भवन के प्रांगण में समाज के महान मार्गदर्शक और पूर्व मंत्री स्वर्गीय दादा नकुल देव ढीढ़ी जी की 54वीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी श्री भागवत बंजारे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बी. एल. कुर्रे जी द्वारा की गई, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टी. दास साहब उपस्थित रहे। इस दौरान भी डॉ. केशव प्रसाद देशलहरा जी की गरिमामयी उपस्थिति में समाज जनों ने एकजुटता दिखाई।
मंचासीन अतिथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दादा जी को तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में प्रख्यात समाजसेवी श्री भागवत बंजारे जी ने दादा नकुल देव ढीढ़ी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और सामाजिक चेतना का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने समाज को शिक्षित, संगठित और व्यसनमुक्त बनाने के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में दादा जी का योगदान अतुलनीय है, और उनके दिखाए न्याय व समानता के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बी. एल. कुर्रे और टी. दास साहब ने भी उनके अविस्मरणीय ऐतिहासिक कार्यों को याद किया।
इस दो दिवसीय गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव एन. आर. गिल्हरे के द्वारा अत्यंत सुचारू रूप से किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर आभार प्रदर्शन समिति के सचिव आदरणीय राजेन्द्र महिलांग जी के द्वारा व्यक्त किया गया। इस भव्य आयोजन में गुरु घासीदास सेवा समिति के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, महिला विंग की कार्यकर्ताएं एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


