Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कबीरधाम के अलग-अलग थानों में दर्ज झपटमारी के 5 मामलों को निकालने में मिली सफलता,वृद्ध महिलाओं से चौन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,सोने-चांदी के आभूषण, नगदी एवं तीन मोटरसाइकिल बरामद

भिलाई,असल बात         पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं ...

Also Read

भिलाई,असल बात 









       पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री जितेंद्र कुमार यादव (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में सायबर थाना एवम थाना पिपरिया पुलिस द्वारा वृद्ध महिलाओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चोरी किये गए सामान की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

       जिला कवर्धा में पिछले दो महीने से वृद्ध महिलाओं को अकेला पाकर उनके गले में पहने सोने चांदी की आभूषणों को झपटमारी कर लेने की घटनाएं सामने आई थी। जिस पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 144/2026 एवं 215/2026, थाना पांडातराई में अपराध क्रमांक 74/26 और चौकी पौड़ी में अपराध क्रमांक 178/25, 97/26 धारा 304 एवं 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद कर  विवेचना की जा रही थी। विवेचना क्रम में तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर तीन मुख्य आरोपी क्रमशः नैनदास बंजारे, मनोज जांगड़े एवम राधेलाल चतुर्वेदी एवं इसके अलावा 03 आरोपी क्रमशः नीतीश बंशे, खेलन डहरिया, बबला डहरिया जो माल खपाने का कार्य करते थे, को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई जिनके द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से पहले निगरानी करने के उपरांत वृद्ध महिलाओं के गले से सोने एवं चांदी के आभुषणों को छीनने की घटनाओं को अलग-अलग जगह पर अंजाम दिया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे मोटरसाइकिल से मुंह ढंककर अलग-अलग गांवों में जाते थे और अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से सोने एवं चांदी के आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे।

       तीनों आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान यह भी बताया गया कि झपटमारी से प्राप्त सोने की आभूषणों को इनके द्वारा नीतीश बंसे, खेलन डहरिया एवं बबला डहरिया को बेचा गया है और कुछ आभूषणों को अपने पास रखा गया है जिस पर इन तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।  

   आरोपियों के कथन के आधार पर पुलिस ने उनसे निम्नलिखित संपत्ति बरामद की हैकृ

घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत 250,000/- रु

लगभग 06 ग्राम सोना, अनुमानित कीमत 90,000/- रु

आरोपियों के कब्जे से 1,000/- नगद।

कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 3,41,000 (तीन लाख इकचालिस हजार रुपये) है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल से निरीक्षक उमाशंकर राठौर, थाना पिपरिया के प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन तिवारी,  थाना पांडातराई से निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, चौकी पोड़ी प्रभारी श्री लक्ष्मी नारायण साव, उनी उमा बल्ले, सउनी रूपेंद्र सिंह, सउनि दर्शन साहू, सउनि संजीव तिवारी, प्रआर. चुम्मन साहू, आर. गज्जू राजपूत, अमित ठाकुर, पूरन डहरिया, संदीप शुक्ला, राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं अन्य की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

गिर. आरोपियों के नाम:-

1. नैनदास बंजारे पिता चतुर दास बंजारे उम्र 23 वर्ष 

2. मनोज जंागड़े पिता मकसूदन जांगड़े उम्र 22 वर्ष 

3. राधेलाल चतुर्वेदी पिता सुंदर चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष 

4. बबला डहरिया पिता ओमप्रकाश डहरिया उम्र 28 वर्ष

5. खेलन डहरिया पिता धनौवा डहरिया उम्र 25 वर्ष

6. नितिश बंशे पिता राजकुमार बंशे उम्र 25 वर्ष सभी निवासी बैहरसरी चौकी पोड़ी थाना बोड़ला

असल बात,news