कोंडागांव, असल बात News 2 अगस्त 2026 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामकोटपारा (कोंडागांव) में शनिवार को सरस्वती साइकिल...
कोंडागांव,
असल बात News
2 अगस्त 2026
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामकोटपारा (कोंडागांव) में शनिवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 55 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी थीं।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं की विद्यालय तक पहुंच आसान होगी, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा वे आत्मनिर्भर बनते हुए बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वर्षा जल संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपाश अरोरा, श्री संतोष सिंह, श्री जीतू सुराना, श्री संतोष पात्रे, श्रीमती रामेश्वरी पोयाम, श्री ललित देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


