भिलाई . असल बात news. ममतामयी मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) के अवसर पर गुरू घासीदास सेवा समिति के तत्वावधान में यहां सत...
भिलाई .
असल बात news.
ममतामयी मिनीमाता जी की 54वीं पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) के अवसर पर गुरू घासीदास सेवा समिति के तत्वावधान में यहां सतनाम भवन, सेक्टर-6, में एक भव्य त्रिवेणी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महा-आयोजन में मिनीमाता जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण, मेधावी छात्रों का 'प्रतिभा सम्मान' और सर्वसुविधायुक्त 'ममतामयी मिनीमाता सभागार डोम शेड' का भूमि-पूजन होगा। यह गरिमामय कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगा।इस महा-आयोजन के मुख्य अतिथि भिलाई नगर के विधायक श्री देवेंद्र यादव होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरू घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री बी. एल. कुर्रे करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल उपस्थित रहेंगे।समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए समाज के कई प्रबुद्ध और वरिष्ठ पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. जीवन लाल घिड़ले, डॉ. ए. डी. बनर्जी, श्री एस. एल. मिर्चे, श्री हीरामन बंजारे, श्रीमती उर्मिला भास्कर, श्रीमती सुधा कुर्रे, श्रीमती ममता बंजारे एवं श्रीमती दीप्ति चतुर्वेदी शामिल हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने समाज के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक और सामाजिक प्रगति के उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


