Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बोलेरो से गांजे की तस्करी, चेकिंग देखकर भागा आरोपी; पुलिस ने पीछा कर दबोचा, 44 लाख का गांजा बरामद

  सूरजपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर पुलिस ने बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे...

Also Read

 सूरजपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रेमनगर पुलिस ने बोलेरो वाहन से गांजा तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 88 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 44 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।


पुलिस के मुताबिक, प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन में गांजा भरकर तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पुलिस टीम को नजर आई। पुलिस को देखते ही वाहन सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को ब्रम्हपुर के पास रोक लिया।



वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि गांजा रायगढ़ की ओर से लाया जा रहा था और बचरापोड़ी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।