Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बिहान से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सिलाई प्रशिक्षण के जरिए स्वरोजगार का अवसर 30 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों को एक माह तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

  कोण्डागांव, असल बात News  31 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डाग...

Also Read




 


कोण्डागांव,

असल बात News 

31 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोण्डागांव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में जिला मिशन प्रबंधन इकाई, जिला पंचायत कोण्डागांव के सहयोग से विकासखण्ड कोण्डागांव के गरिमा महिला संगठन, दहिकोंगा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा स्थित पुलिस कैम्प में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर एक माह तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 30 महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सूट, ब्लाउज, साड़ी सेट सहित विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की सिलाई एवं संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को नई आजीविका गतिविधि से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत महिलाएं ग्रामीण स्तर पर सिलाई कार्य के माध्यम से स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकेंगी और अपनी आय में वृद्धि कर परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे सकेंगी।


जिला मिशन प्रबंधन इकाई, जिला पंचायत कोण्डागांव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास एवं आजीविका के विभिन्न अवसरों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलाई प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों से ग्रामीण महिलाओं को अपने गांव में ही रोजगार का अवसर मिलने के साथ-साथ उन्हें ‘‘लखपति दीदी’’ बनने की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।