Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रूपनारायण पठारे ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के नोडल अधिकारी नियुक्त, 7 न्यायिक अधिकारियों को मिला एसीपी का लाभ

  बिलासपुर . हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के सचिव रूपनारायण पठारे को ‘म...

Also Read

 बिलासपुर. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल द्वारा हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के सचिव रूपनारायण पठारे को ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए नोडल अधिकारी मनोनीत किया है. उन्हें अभियान के दौरान मेडिएशन एंड कन्सीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी MCPC के साथ आंकड़ों के आदान-प्रदान और आपसी समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही निचली न्यायिक सेवा के सात ज्यूडिशियल अफसर को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ दिया गया है.


रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पांच अधिकारियों को प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल का लाभ दिया गया है. शुभदा गोयल 16 जुलाई 2024 से, मोहित सिंह 15 जुलाई 2024 से, महेश बाबू साहू 16 जुलाई 2024 से, रोजेमिन राजेश एक्का 18 जुलाई 2024 से और निक्षन दावेद लकड़ा 17 जुलाई 2024 से.



सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मोहम्मद जहांगीर तिगाला को द्वितीय एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल की स्वीकृति दी गई है. यह लाभ 16 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 की अवधि के लिए निर्धारित किया गया है.

अंजलि पांडे को नौ अक्टूबर 2020 से आठ अक्टूबर 2025 की अवधि के लिए प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल का लाभ प्रदान किया गया है. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एसीपी का लाभ संबंधित न्यायिक अधिकारी की वेतनवृद्धि रोके जाने की किसी कार्रवाई के अधीन रहेगा.


सिविल जज (सीनियर और जूनियर डिवीजन) के सात न्यायिक अधिकारियों को एसीपी का लाभ मिला है. हाई कोर्ट प्रशासन के इन आदेशों से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि से करियर प्रोग्रेशन का लाभ मिल सकेगा.