Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शादी के 3 दिन बाद अचानक गायब हुई दुल्हन, लेने पहुंचे दूल्हे से मांगे पैसे; पीड़ित पक्ष ने SP से लगाई मदद की गुहार

  सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश निवासी रामकली बाई ने पुलिस अधीक्ष...

Also Read

 सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश निवासी रामकली बाई ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में कार्रवाई और न्याय की मांग की है। शिकायत में शादी के बाद दुल्हन के अचानक घर से चले जाने और दूल्हे पक्ष से दोबारा पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।


पीड़िता के मुताबिक, उनके बेटे तुलसीदास लोधी की शादी 23 मई 2026 को जमगला निवासी एक युवती के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, विवाह कराने में जमगला निवासी दो मध्यस्थों की भूमिका थी।





शादी के समय नकद और जेवर लेने का आरोप

रामकली बाई का आरोप है कि शादी के दौरान दूल्हे पक्ष से 1 लाख रुपये नकद और करीब 1 लाख रुपये के जेवर लिए गए थे। शादी के बाद दुल्हन करीब तीन दिन तक ससुराल में रही।

आरोप है कि चौथे दिन रात में दुल्हन शौचालय जाने की बात कहकर घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों का दावा है कि कुछ लोग उसे चुपचाप अपने साथ ले गए।

वापस लाने पहुंचे तो फिर मांगे 50 हजार रुपये

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब ससुराल पक्ष दुल्हन को वापस लाने के लिए पहुंचा तो उनसे कथित तौर पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पीड़ित पक्ष ने इसे सुनियोजित तरीके से की गई ठगी बताते हुए आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

6 अगस्त को थाने में दिया आवेदन

पीड़ित पक्ष के अनुसार, मामले को लेकर 6 अगस्त 2026 को लखनपुर थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने, दिए गए पैसे और जेवर वापस दिलाने की मांग की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं होने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।



फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।