Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेनानी 17वीं वाहिनी सरेखा एवं बाल प्रतिभा सम्मान पी.जी. कॉलेज में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर जागृति अभियान के तहत किया गया जागरूक

कबीरधाम (छत्तीसगढ़ कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस...

Also Read

कबीरधाम (छत्तीसगढ़







कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा 15 अगस्त 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक जिले में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 25.08.2026 को 17वीं वाहिनी छसबल, सरेखा, एवं पी.जी. कॉलेज बाल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइबर जागृति कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया।


छ.ग. पुलिस के द्वारा पूरे प्रदेश में साइबर जागृति अभियान 15.08.2026 से 02.10.2026 तक संचालित हो रही है, इसी तारतम्य में आज साइबर थाना कवर्धा द्वारा 17वीं वाहिनी सरेखा के सहयोग से वाहिनी मुख्यालय में साइबर जागृति कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला के दौरान साइबर विशेषज्ञ टीम द्वारा अधिकारी एवं जवानों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों जैसे- OTP/UPI फ्रॉड, फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाईन नौकरी एवं निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी गई।


सभी को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा अनजान या संदिग्ध लिंक APK FILE पर क्लिक न करें।


साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा Cybercrime.gov.in के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।


उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से सेनानी 17वीं वाहिनी श्री कमलेश्वर प्रसाद चंदेल, उप सेनानी श्री प्रमोद गुप्ता, सहायक सेनानी श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, सहायक सेनानी श्री बद्रीनाथ मिश्रा, सहायक सेनानी श्री शैलेन्द्र कुमार सेन एवं ऑनलाइन माध्यम से वाहिनी के सुदूर क्षेत्र के कंपनियों के अधिकारी/कर्मचारी एवं ऑफलाईन माध्यम से मुख्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों सहित कुल 800 लोग इस कार्यशाला से लाभान्वित हुए।


कार्यशाला के माध्यम से सभी जवानों से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर अपराधों से सतर्क एवं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।


उक्त कार्यशाला में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री उमाशंकर राठौर, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक मनीष कुमार एवं आरक्षक शिवम मंडावी की सराहनीय भूमिका रही।


असल बात,न्यूज़