Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम ₹14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज जप्त

  भिलाई,दुर्ग. असल बात news.   पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम 14 लाख रू से अधिक की धोखाधड़ी करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ...

Also Read

 

भिलाई,दुर्ग.

असल बात news.  

पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम 14 लाख रू से अधिक की धोखाधड़ी करने के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.आरोपी  से मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है.आरोप है कि आरोपी ने प्रार्थीया के पति को चालक तथा उसके भाई को आरक्षक के पद पर शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर लगभग 14 लख रुपए ले लिया था।आरोपी के विरुद्ध थाना नेवई में पूर्व से धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज है तथा उसके विरुद्ध दो स्थाई वारंट जारी होने के कारण वह लगातार फरार चल रहा था।चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से अभिरक्षा में लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं संबंधित दस्तावेज जप्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण में  प्रार्थीया श्रीमती खोमिन ध्रुवे, उम्र 36 वर्ष, निवासी आर्यनगर, कोहका, दुर्गा मंदिर के पास, भिलाई, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वर्ष 2024 में आरोपी तोपचंद धनकर द्वारा उसके पति अश्वनी कुमार ध्रुवे को चालक के पद पर तथा उसके भाई रितेश ठाकुर को आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में शासकीय नौकरी लगाने का झांसा दिया गया।

आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थीया से कुल ₹14,00,001/- छलपूर्वक प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1255/2026, धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी तोपचंद धनकर के पूर्व में थाना नेवई में धोखाधड़ी के प्रकरण में संलिप्त होने तथा उसके विरुद्ध दो स्थाई वारंट जारी होने की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। चौकी स्मृतिनगर पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए उसके संभावित ठिकाने की जानकारी प्राप्त की गई तथा टीम द्वारा साहिल किराना स्टोर्स, शिव मंदिर के पास, उरला, रायपुर से आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं संबंधित दस्तावेज जप्त किए गए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर स्थाई वारंटों की तामीली की गई तथा वर्तमान अपराध में न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जप्त सामग्री

1. घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन।

2. संबंधित दस्तावेज।

उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी, संभावित ठिकानों की जानकारी संकलित करने तथा रायपुर में दबिश देकर आरोपी को अभिरक्षा में लेने में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि शासकीय नौकरी अथवा अन्य किसी नियुक्ति का झांसा देकर यदि कोई व्यक्ति राशि की मांग करता है, तो बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को राशि न दें। नौकरी लगाने के नाम पर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। ऐसे मामलों में प्राप्त शिकायत के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।