Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीयन

कोण्डागांव,  असल बात News 03 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

03 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को बढ़ाकर अब 14 अगस्त 2026 कर दिया गया है।


उप संचालक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ऐसे किसान, जो किसी कारणवश अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2026 के लिए पंजीयन नहीं करा पाए हैं, वे अब 14 अगस्त 2026 तक योजना का लाभ लेने हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं।


किसान अपने निकटतम राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति, लोक सेवा केंद्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के ऑनलाइन पोर्टल (PMFBY Online Portal) तथा अधिकृत बीमा माध्यमों के माध्यम से निर्धारित तिथि तक पंजीयन करा सकते हैं।


कृषि विभाग ने जिले के सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे समय पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पंजीयन कराएं और प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम की स्थिति में अपनी फसलों को सुरक्षा प्रदान करें।