Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छावनी थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार,नगदी राशि,ताश पत्ती एवं मोबाइल फोन जप्त

  भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.     भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक घर में रेड मारकर जुआ खेल और खिला रहे 12 लोगों को पकड़ा गया है. आरोपियो...

Also Read

 भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.   

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक घर में रेड मारकर जुआ खेल और खिला रहे 12 लोगों को पकड़ा गया है. आरोपियों के पास से लगभग 3 लाख 16 हजार रू और 12 मोबाइल जप्त किया गया है. पूरे प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशत अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड 34 कैम्प 1 थाना छावनी में एक  घर में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल पुलिस टीम एवं एसीसीयू की टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया ।

आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की  जा रही है

▪️ आरोपी का नाम :

1. महेंद्र कुमार सोनकर उम्र  52 साल पता फल  मार्केट कैंप 2

2. कलीम खान उम्र 67 साल पता बाबूलाल किराना स्टोर कैंप 

3. जी शिवा शंकर राव उम्र 47 साल पता  पदम  नगर भिलाई 

4. ⁠आशीष ताम्रकार उम्र 42 साल पता शंकर नगर दुर्ग

5. ⁠श्रीधर्मांझी उम्र 55 साल पता बालाजी नगर खुर्सीपार 

6. प्रेम प्रेमचंद उम्र 51 साल पता सुंदर विहार गार्डन के पास थाना जामुल

7. ⁠ऐन धन राजू 44 पता संतोषी पारा कैंप 2 भिलाई

8. ⁠⁠⁠भगवत प्रसाद  60 पता बेरेभाट थाना नंदिनी

  9. सपन चंद्र डे 54 वर्ष पता सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई

   10. राजेंद्र कुमार कौशिक  61 पता सेक्टर 2 सड़क 14(9D) भिलाई

 11. दिनेश साओ 42 पता शासकीय अस्पताल सुपेला के पास कांट्रैक्टर कॉलोनी सुपेला

12. बलजिन्दर सिंह उम्र52 वर्ष निवासी नेहरू नगर भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – 3,16,930/-

2. 52 पत्ती ताश

3. 12 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹200000/-,कुल जप्ती मूल्य : ₹5,16,930/-

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी एवं एसीसीयू की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की गई है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

.......

 सामान्य सूचना...

Asal Baat news अपने किसी भी crime न्यूज़ में आरोपियों के साथ उनके पिताजी का नाम publish नहीं करता है.हमारी सामान्य धारणा है कि किसी crime में आरोपियों के साथ उनके पिताजी की भूमिका नहीं है,तो वहां पिताजी का नाम publish किया जाना उनके सम्मान को बेवजह ठेस पहुंचाना है.जोकि न्यायोचित प्रतीत नहीं होता है. 🙏