दुर्ग, भिलाई. असल बात news. आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर लेने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार कर ल...
दुर्ग, भिलाई.
असल बात news.
आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी कर लेने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया है. यह प्रकरण वर्ष 2003 का है। रकम देने के बावजूद भी नौकरी नहीं लगने और आरोपियों के द्वारा राशि वापस नहीं करने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की।थाना उतई पुलिस ने शिकायत की जांच, उपलब्ध साक्ष्यों एवं पतासाजी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित बैंक खाता एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। प्रार्थी गैंदलाल बंछोर, निवासी शास्त्री चौक, ग्राम सेलूद, थाना उतई, जिला दुर्ग द्वारा थाना उतई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी उमेश दास मानिकपुरी, निवासी ग्राम अतरिया, जिला बेमेतरा द्वारा वर्ष 2023 में उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक के पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया गया तथा नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 12,00,000 रुपये लिए गए। इसके बाद नौकरी नहीं लगाई गई और रकम भी वापस नहीं की गई।
शिकायत की जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। थाना उतई पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उमेश दास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियों से संबंधित बैंक खाता एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जप्त सामग्री
1. प्रकरण से संबंधित बैंक खाता।
2. 01 मोबाइल फोन।
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन एवं अन्य थाना स्टाफ की भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


