Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस की मानवीय पहल, लावारिस मिले नवजात शिशु को डायल-112 टीम ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया

  रायपुर. असल बात news.   हम कथित तौर पर आधुनिक हो रहे हैं  और समय इतना बुरा हो चला  है कि हमारी बेरहमी भी बढ़ती जा रही है.यहां मंदिर हसौद था...

Also Read

 



रायपुर.

असल बात news.  

हम कथित तौर पर आधुनिक हो रहे हैं  और समय इतना बुरा हो चला  है कि हमारी बेरहमी भी बढ़ती जा रही है.यहां मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में फेंक दिया गया.बच्चे को जिस निमर्मतापूर्वक फेंका गया था,इससे इनकार नहीं किया सकता कि इसके चलते उसकी जान भी जा सकती थी. यह तो अच्छा हुआ कि डायल 112 पुलिस टीम को इसकी सूचना प्राप्त हो गई और नवजात शिशु को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 24 अगस्त को प्रातः लगभग 06ः37 बजे डायल-112 पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत मोनेट रोड, चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला है।

सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि लगभग 10 दिन का नवजात शिशु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां छोड़कर चला गया था। नवजात शिशु को लावारिस अवस्था में देखकर *पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय* देते हुए तत्काल उसे सुरक्षित अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मंदिर हसौद पहुंचाया।

पुलिस की मानवीय पहल के तहत नवजात शिशु को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए उसकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के उपरांत नवजात शिशु को शिशु वार्ड में सुरक्षित भर्ती कराया गया, जहां उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है।

इस कार्यवाही में मंदिर हसौद टाइगर वन के *पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव एवं चालक टिकेंद्र साहू* की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस द्वारा *नवजात शिशु को मौके पर छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति* की पहचान एवं घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही नवजात शिशु की सुरक्षा एवं उचित देखभाल के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक सूचना दी गई है।