Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों का अध्ययन भ्रमण दल रायपुर रवाना 102 पंचायत प्रतिनिधि दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में होंगे शामिल

कोण्डागांव,  असल बात News 03 अगस्त 2026 शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर जिला कोण्डागांव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डा...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

03 अगस्त 2026

शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार कलेक्टर जिला कोण्डागांव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के मार्गदर्शन में हमर छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का अध्ययन भ्रमण दल रविवार को रायपुर के लिए रवाना किया गया। इस दल में ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच सहित कुल 102 प्रतिभागी तथा 05 नोडल अधिकारी शामिल हैं।


अध्ययन भ्रमण दल को बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक कोण्डागांव सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्री बी.आर. मोरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोण्डागांव श्री उत्तम कुमार महोविया, जिला अंकेक्षक श्री आर.एस. कोर्राम तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 


अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिभागी 03 एवं 04 अगस्त 2026 को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (रायपुर) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। भ्रमण के अंतर्गत प्रतिभागियों को नया रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रालय (महानदी भवन), जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन, साइंस सेंटर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, ऊर्जा पार्क एवं आदिवासी संग्रहालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों एवं स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा।


इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को राज्य की विकास योजनाओं, सुशासन की कार्यप्रणाली, ग्रामीण विकास के नवाचारों तथा विभिन्न विभागों की कार्यशैली से परिचित कराना है, ताकि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर सकें।