Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले के विभिन्न स्कूलों, बैंकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, लगभग 1000 विद्यार्थी एवं आम नागरिक हुए जागरूक

कबीरधाम,असल साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिला कबीरधाम के विभिन्न स्कूलों, बैंकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आ...

Also Read

कबीरधाम,असल





साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत जिला कबीरधाम के विभिन्न स्कूलों, बैंकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, बैंक ग्राहकों एवं आम नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के सरल एवं व्यावहारिक उपाय बताए गए।


साइबर जागृति अभियान थाना कुण्डा क्षेत्र के प्रेरणा विद्या पीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, अखरा, थाना पांडातराई क्षेत्र के भोरमदेव पब्लिक स्कूल एवं एंबीशन पब्लिक स्कूल, थाना कुकदूर क्षेत्र के ग्राम कुई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किए गए। इसके अलावा दामापुर बाजार, भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्रामवासियों को

तथा थाना पिपरिया क्षेत्र स्थित महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को, थाना रेंगाखार क्षेत्र के 29 गांवों से आए सेवा भारती के एकल शिक्षकों तथा SBI, Union Bank, Axis Bank एवं Bank of India में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इन कार्यक्रमों में लगभग 1000 विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को OTP फ्रॉड, UPI फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों एवं नागरिकों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक अथवा UPI संबंधी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक, कॉल या ऐप से हमेशा सावधान रहें।


साइबर जागृति अभियान में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने, मजबूत पासवर्ड रखने तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तत्काल सूचना देने के संबंध में भी जानकारी दी गई। थाना पांडातराई क्षेत्र में विद्यार्थियों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया। थाना साहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्रवाई के दौरान लोगों से “साइबर क्राइम से मुक्त हूं” अभियान का QR कोड स्कैन कराकर साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।


साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करने की जानकारी दी गई। समय पर की गई शिकायत ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।


साइबर जागृति अभियान के दौरान विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।


कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के माध्यम से आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल जीवन के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

असल बात,न्यूज़