Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


10 अगस्त को जिलेभर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा, 17 अगस्त को होगा मॉप-अप दिवस

  कोंडागांव,  असल बात News  7 अगस्त 2026    जिले के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर स्वस्थ एवं कुपोषण रहित जीवन प्रदान करने क...

Also Read

 



कोंडागांव, 

असल बात News 

7 अगस्त 2026  


जिले के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर स्वस्थ एवं कुपोषण रहित जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से 10 अगस्त को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम-छात्रावासों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।

अभियान की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स (DTFI) की बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में कलेक्टर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अभियान का प्रभावी संचालन किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 10 अगस्त को किसी कारणवश दवा नहीं ले पाने वाले बच्चों को 17 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एक पूरी चबाने योग्य एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को दवा भोजन या नाश्ता करने के बाद ही दी जाए।

विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने, पोषण स्तर में सुधार लाने, शारीरिक एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईईटीओ तथा मितानिन समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान में सक्रिय सहयोग करने और प्रत्येक पात्र बच्चे को कृमिनाशक दवा का सेवन सुनिश्चित कराने की अपील की है, ताकि जिले को कृमि संक्रमण से मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।