भिलाई . असल बात news. छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे बिजली बिल की दरों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया ...
भिलाई .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे बिजली बिल की दरों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर पूरे क्षेत्र में एक बड़ा विरोध अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली के बढ़ते दामों के खिलाफ जनता से विरोध फॉर्म भरवाएंगे।
इस वृहद जन-जागरूकता अभियान की विधिवत शुरुआत आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर वार्ड क्रमांक-1, जुनवानी से की गई। यह शुभारंभ कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन में तय रणनीति के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज होगा। सभी ब्लॉक अध्यक्षो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड के सभी घरों में दस्तक देंगे। कार्यकर्ता आम जनता को बिजली बिल में हो रही भारी बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के नुकसानों से अवगत कराएंगे और उनके विरोध को फॉर्म के माध्यम से दर्ज करेंगे।कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि बिजली की बढ़ी हुई दरों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। कांग्रेस इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ जनता के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला महामंत्री रफीक खान रविंद्र सिंह आनंद डोंगरे महेंद्र साहू जितेश बंजारे सुशील साहू भानु भूपेंद्र वीणा देश लहरे व कांग्रेस कार्यकर्ताओं वार्ड वासी उपस्थित थे.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


