कोण्डागांव, असल बात News 31 अगस्त 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माह अगस्...
कोण्डागांव,
असल बात News
31 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माह अगस्त में सेवानिवृत्त हुए 09 शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं। सम्मान कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किए गए।
सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में स्वास्थ्य विभाग के एनएमएस श्री द्वारिका प्रसाद साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान पाठक श्री माखन राम कोमरा, श्री देवलाल ठाकुर, श्री रामलाल मरकाम, श्री रूप बसंत गौर, श्री देवीसिंह मरकाम, श्री गणेश प्रसाद सोम, श्रीमती अनिता एक्का एवं आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के लेखापाल श्री असीम कुमार विश्वास शामिल हैं। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की कई और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी श्री रजनीश पटेल, श्री निर्मल शार्दुल सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


