दुर्ग,भिलाई. असल बात news. उतई के हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा हो गया है और किसी प्रकरण में पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर...
दुर्ग,भिलाई.
असल बात news.
उतई के हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी का खुलासा हो गया है और किसी प्रकरण में पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों को निशानदेही पर चोरी का सामानएवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद बरामद कर लिया गया है.बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी के पूरे घटनाक्रम का सफल खुलासा किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी नितीश कुमार सिन्हा, निवासी ग्राम गुरेदा, थाना गुण्डरदेही द्वारा थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड में साइट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। कंपनी का अस्थायी स्टोर रमेश कॉम्प्लेक्स के पास डुमरडीह से डुण्डेरा रोड स्थित ग्राम डुण्डेरा में संचालित है, जहाँ हाईटेंशन टावर निर्माण कार्य हेतु सामग्री रखी गई थी। दिनांक 29.07.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्टोर से हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री) चोरी कर लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी।
रिपोर्ट पर थाना उतई में धारा 303(2), 3(5), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224 से चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा चोरी की गई सामग्री कबाड़ी को बेचना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ घटना स्थल :
अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्रा. लि. का अस्थायी स्टोर, रमेश कॉम्प्लेक्स के पास, डुमरडीह-डुण्डेरा रोड, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम
1. विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 201, शर्मा आश्रम रोड, वार्ड 46, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. बिट्टू यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 77, शिवाजी नगर, सेक्टर-11, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
3. नेग सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
4. नरेन्द्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान क्रमांक 132, वार्ड 51, शिवाजी नगर, चन्द्रमा चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
5. मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, थाना छावनी, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री
1. हाईटेंशन टावर के पार्ट्स (ब्रसिंग एंगल एवं ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सामग्री), अनुमानित कीमत ₹35,000
2. घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 DF 2224।
उक्त कार्रवाई में थाना उतई के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक मनीष थापा, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, अखिलेश मिश्रा, अजय देवांगन एवं थाना स्टाफ की भूमिका रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


