Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, खुर्सीपार की घटना,प्रकरण में बलवा एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध है पंजीबद्ध, एक आरोपी को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

    भिलाई . असल बात news.   खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार बस्ती क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने एवं दहशत फैलाने के प्...

Also Read

 


 भिलाई .

असल बात news.  

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार बस्ती क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने एवं दहशत फैलाने के प्रकरण में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए थे. शिकायत है कि आरोपियों के द्वारा स्वयं को क्षेत्र का प्रभावशाली व्यक्ति बताकर आम नागरिकों में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत देवार बस्ती,में तीन अगस्त कोकुछ व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार लेकर क्षेत्र में उत्पात मचाने, स्वयं को क्षेत्र का दादा बताकर आम लोगों को डराने-धमकाने एवं दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी अमजद देवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी देवार बस्ती मछली मार्केट, खुर्सीपार को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

प्रकरण में थाना खुर्सीपार में  धारा 333, 191, 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।  फरार आरोपी जानवी देवार, राजमा देवार एवं मोनिका उर्फ गुलपसा देवार को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी का विवरण 

1. जानवी देवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई

2. राजमा देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई

3. मोनिका उर्फ गुलपसा देवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई

जप्त सामग्री 

पूर्व कार्यवाही में घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किए गए थे।

उक्त कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिनके द्वारा फरार आरोपियों की लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।