पाटन,दुर्ग. असल बात news. यहां अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स से एक संमरसिबल पंप, स्टार्टर, केबल, लोहे का एंगल चो...
पाटन,दुर्ग.
असल बात news.
यहां अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स से एक संमरसिबल पंप, स्टार्टर, केबल, लोहे का एंगल चोरी करने की घटना में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक संमरसिबल पंप, दो नग लोहे का एंगल एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में एक आरोपीय भी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 दिन पहले 27 अगस्त को प्रार्थी लोकेश साहू निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अमलेश्वर,जिला दुर्ग द्वारा थाना अमलेश्वर उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम सांकरा फलाई एस ब्रिक्स के मकान मे रखे समरसिबल पंप, स्टाटर, केबल, लोहे का एंगल कुल कीमती 20,000/- रूपये चोरी कर ली गई है।
शिकायत पर थाना अलमेश्वर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान संदेहियों की पहचान कर पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों 1. राज कुमार सिंगौर, 2. खिलेश्वर उर्फ बोदू सिंगौर, 3. देवेश सिंगौर सभी निवासी ग्राम सांकरा को दिनांक 28.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक संमरसिबल पंप, दो नग लोहे का एंगल एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मामले में एक आरोपी फरार है जिसका पतासाजी किया जा रहा है।
आरोपी का नाम
1. राजकुमार सिंगौर पिता षिव कुमार सिंगौर उम्र 32 वर्ष पता कोपेडीह मार्ग ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
2. खिलेश्र सिंगौर उर्फ बोदू पिता कृष्णा सिंगौर उम्र 21 वर्ष साकिन गोवर्धन चौक ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
3. देवेश सिंगौर पिता मनोज सिंगौर उम्र 18 वर्ष 01 माह साकिन परमा होटल के पास ग्राम सांकरा थाना अमलेष्वर जिला दुर्ग छ0ग0
जप्त सामग्री
1. एक संमरसिबल पंप,
2. दो नग लोहे का एंगल,
3. एक मोटर सायकल
उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी की गई तथा चोरी की सामग्री बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


