Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बाढ़ का कहर: एक और मछुआरे का शव बरामद, लापता बच्चे की खोज जारी

  धमतरी. जिले में बाढ़ के बीच लापता लोगों की तलाश के दौरान एक और शव बरामद हुआ है. साहनीखार एनीकट के पास मिले शव की पहचान गुलाब पहरिया के रू...

Also Read

 धमतरी. जिले में बाढ़ के बीच लापता लोगों की तलाश के दौरान एक और शव बरामद हुआ है. साहनीखार एनीकट के पास मिले शव की पहचान गुलाब पहरिया के रूप में हुई है. वह लगभग एक सप्ताह पहले दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में बह गया था. साथ ही बाढ़ में लापता तीन लोगों में से दो के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश अभी भी जारी है.


दरअसल, दरअसल घोटगांव निवासी धनंजय तेता और गुलाब पहरिया मछली पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर एनीकट गए हुए थे. इसी दौरान अचानक एनीकट का जलस्तर बढ़ गया. रपटे पर आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों व्यक्ति बह गए. डूबने के कारण उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाने के बाद कड़ी मशक्कत कर उनके शव बरामद किया.




जानकारी के मुताबिक, सिरसिदा गांव का रहने वाला चौथी कक्षा का छात्र खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. घटना को 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस और प्रशासन उसकी लगातार तलाश कर रही है.


जलस्तर कम होने के बाद रेस्क्यू अभियान तेज

नदी-नालों में जलस्तर कम होने के बाद पुलिस और आपदा टीम ने लापता लोगों की तलाश तेज कर दी है. लापता छात्र के मामले में आशंका यह जताई जा रही है कि वह भी उफनते नदी नालों के तेज बहाव की चपेट में आ गया होगा. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस लापता हुए बच्चे और एक अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है.