भिलाई . असल बात news. भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी करने के प्रकरण में पुलिस के द्वारा...
भिलाई .
असल बात news.
भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी करने के प्रकरण में पुलिस के द्वारा एक व्यापारी और की गई है.और इस तरह से इस प्रकरण में संगठित गिरोह के कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.प्रकरण में अब तक लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप तथा वाहनों एवं मशीनरी सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की जा चुकी है।16वीं गिरफ्तारी मे जिसे पकड़ा गया है वह लोडर ऑपरेटर बताया जा रहा है जिस पर आरोप है कि वह फ्लू डस्ट की आड़ में लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी लोड कर देता था.पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पिछले 4-5 माह से गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फ्लू डस्ट लोडिंग के दौरान चोरी की सामग्री को छिपाकर अवैध रूप से परिवहन किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैँ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अकलोरडीह, खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स तथा प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई थी। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित मिला था।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर अवैध रूप से संग्रहित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।
विवेचना के दौरान आरोपी हेमंत देवांगन की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। गिरोह के सदस्यों द्वारा उससे रात्रि के समय लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी लोड कराया जाता था, जिसे फ्लू डस्ट के भीतर छिपाकर हाईवा वाहनों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर भेजा जाता था। आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर घटना में प्रयुक्त लोडर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
संगठित गिरोह द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला को फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर हाईवा वाहनों से बाहर भेजा जाता था तथा बाद में उसे अवैध रूप से संग्रहित कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।
घटनास्थल :
ग्राम अकलोरडीह, खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स एवं प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई।
आरोपी का नाम :
1. हेमंत देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोखा, जिला धमतरी।
जप्त सामग्री
1. घटना में प्रयुक्त लोडर क्रमांक CG 07 CE 0249।
उक्त कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस की विवेचना टीम एवं प्रकरण में संलग्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस के द्वाराआम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की चोरी, अवैध कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


