Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खराब सड़कों पर डिप्टी CM साव का सख्त रुख, तत्काल मरम्मत के निर्देश

  मुंगेली। जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। लोरमी के मुख्य मार्ग पर नई सड़क का निर्माण कार...

Also Read

 मुंगेली। जिले के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। लोरमी के मुख्य मार्ग पर नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन बारिश के मौसम में इस निर्माणाधीन सड़क की वजह से आम जनता को किसी हादसे का शिकार न होना पड़े इसे लेकर उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि बरसात में कोई भी दुर्घटना न हो।




7048.35 लाख की लागत से चल रहा निर्माणकार्य

लोरमी का मुख्य मार्ग, जो पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा माना जाता है। इस समय 7048.35 लाख रुपये की लागत से संवारा जा रहा है। सड़क का काम प्रगति पर है, लेकिन मानसून की एंट्री के साथ ही निर्माणाधीन हिस्सों में हादसों का खतरा भी बढ़ गया था।

 

निर्माणधीन सड़क पर पहले भी हो चुका है हादसा

जगह-जगह कीचड़, गिट्टी और बारिश के पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा था। कुछ दिन पहले ही इस निर्माणधीन सड़क पर हादसा हुआ था। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गई थी। राहत की बात यह रही कि ई-रिक्शा में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।

उप-मुख्यमंत्री ने मामले पर लिया संज्ञान

जनता की इस तकलीफ को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिना देर किए मामले पर खुद संज्ञान लिया। अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी के बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सड़क के गड्ढों को भरने और मुख्य मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि निर्माण कार्य अपनी जगह है, लेकिन बारिश के दिनों में किसी भी नागरिक की जान-माल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि हादसों को रोकने के लिए सड़क के प्रभावित हिस्सों की तुरंत मरम्मत की जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव एक्शन के बाद अब प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है और सड़क की अस्थाई मरम्मत व सुधार का काम तेज कर दिया गया है। लोरमी की जनता ने भी इस संवेदनशीलता और तत्परता के लिए साव का आभार व्यक्त किया है।