Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


समूह बैंक लिंकेज के संबंध में कार्यशाला का आयोजन

कोंडागांव,  असल बात News 23 जुलाई 2026 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के मार्गदर्शन में राज्य कार्यालय के अधिकारी श्री संतोष...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

23 जुलाई 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के मार्गदर्शन में राज्य कार्यालय के अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ASPM-FI द्वारा समूह बैंक लिंकेज की प्रगति एवं वूमेन इन्टरप्राईजेस व्यक्तिगत लोन के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण जिला पंचायत कोण्डागांव के सभाकक्ष में समय 11:00 बजे से आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान" के श्री विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, श्री दुर्योधन मेघ, डीपीएम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान" जिला पंचायत कोण्डागांव एवं समस्त जनपद पंचायतों के विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, एफ.आई. नोडल क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, एफएलसीआरपी, बैंक सखी उपस्थित हुए थे।


उक्त कार्यशाला में सभी से परिचय लेते हुए श्री संतोष कुमार शर्मा ASPM-FI राज्य कार्यालय के अधिकारी के द्वारा बैंक लिकेज से संबंध जानकारी देते हुए राज्य कार्यालय का लक्ष्य के अनुसार बैंक से समन्वय कर समूह को ऋण राशि प्रदाय करने व एनपीए हुए राशि को निराकरण कर समूह से चर्चा कर कम करने के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देश किया गया। आजीविका गतिविधि का चयन कर ग्रामीण क्षेत्र में बैंक लिंकेज के माध्यम से ऋण राशि उपलब्ध कराकर अधिक आय वृद्धि करने हेतु कहाँ गया तथा बैंक ब्रांच से संबंधित समस्या का निराकरण करने के संबंध में चर्चा किया गया। लोन एवरेज साईज को 3.50 लाख करने हेतु बिहान टीम को कार्य करने हेतु कहाँ गया। जिसमें बैंक सखी, एफएलसीआरपी, क्षेत्रीय समन्वय को विशेष रूप से कार्य करने के लिए संबंधित को समन्वय कर कार्य करने व वूमेन इन्टरप्राईजेस व्यक्तिगत लोन राशि समूह से संबंधित विभिन्न योजना एवं विभागीय योजना के संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुए स्वयं सिद्धा, मुद्रा लोन योजना के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदाय करते हुए लखपति दीदी बनने या ग्रामीण स्तर पर बनाने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।