रायपुर,दुर्ग . असल बात news. राज्य शासन के द्वारा आज दुर्ग संभाग के नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमेन की नियुक्तियां कर...
रायपुर,दुर्ग .
असल बात news.
राज्य शासन के द्वारा आज दुर्ग संभाग के नगर निगम,नगर पालिका और नगर पंचायतों में एल्डरमेन की नियुक्तियां कर दी गई है.इसकी सूची जारी हो गई है. इसमें नगर निगम दुर्ग में 9 नामांकित पार्षदों की नियुक्तियां की गई है. इस सूची में नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई तीन चरोदा और नगर निगम रिसाली भिलाई के एल्डरमैन की घोषणा नहीं की गई है. शायद इसका आगे इंतजार ही करना पड़ेगा. नगर पालिका अमलेश्वर और नगर पालिका कुम्हारी में पांच पांच एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं.
उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी नगरीय निकायों,नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में एल्डरमैन की नियुक्ति का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. और इस पद के लिए दावेदारी करने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा आज इसकी सूची जारी कर दी गई है.
यह भी उल्लेखनीय है कि, दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई भिलाई तीन चार होगा और रिसाली तथा नगर पालिका जामुल में इस वर्ष चुनाव होने वाले हैं. संभवत:यहां एल्डरमेन की नियुक्ति इस चुनाव के बाद ही हो सकेगी.
नगर निगम दुर्ग में सर्वश्री मदन बढाई, श्रीमती चमेली साहू,अनूप सोनी, तुलसी यादव, दशरथ निर्मलकर,गौरव शर्मा, तेखन सिंन्हा,कांतिलाल जैन, और नरेश तेजवानी को एल्डरमैनg बनाया गया है.
नगर पालिका कुम्हारी में सर्वश्री मनहरण साहू,गोल्डी गोस्वामी,श्रीमती सुनीता कुर्रे,अवधेश शुक्ला और प्रणव श्रीवास्तव तथा नगर पालिका अमलेश्वर में सर्वश्री सुनील शर्मा, श्रीमती भारती यादव,श्रीमती लक्ष्मी देवांगन,हीरालाल साहू व रामाधार साहू एल्डरमैन बनाए गए हैं.
नगर पंचायत पाटन में सर्वश्री दामोदर चक्रधारी,प्रकाश बिजोरा और गंगा प्रसाद देवांगन को एल्डरमैन बनाया गया है.





"
"
" alt="" />
" alt="" />


