Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकाली गई जनजागरूकता रैली नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, हेपेटाइटिस से बचाव के प्रति किया जागरूक

 कोण्डागांव,  असल बात News 28 जुलाई 2026  विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित...

Also Read



 कोण्डागांव, 

असल बात News

28 जुलाई 2026

 विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोण्डागांव से जनजागरूकता रैली निकाली गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल एवं श्री कुलवंत चहल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, डीएनके कॉलोनी पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बताया कि वायरल हेपेटाइटिस मुख्य रूप से हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई वायरस के कारण होने वाला संक्रमण है। इनमें कुछ प्रकार दूषित भोजन एवं पानी के माध्यम से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमित रक्त एवं संक्रमित सुई आदि के संपर्क से भी फैल सकते हैं। यह संक्रमण लिवर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेपेटाइटिस से बचाव के लिए आवश्यक जांच एवं टीकाकरण की सुविधा शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध कराई जा रही है।



खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर के नर्सिंग विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस के प्रमुख लक्षणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिला अस्पताल की वरिष्ठ स्टाफ नर्स श्रीमती हर्षा चौहान ने विद्यार्थियों के साथ वायरल हेपेटाइटिस विषय पर संगोष्ठी आयोजित की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व की जानकारी साझा की। टीबी सलाहकार श्री कांतेश देवांगन ने संक्रमित सुई का दोबारा उपयोग नहीं करने तथा दूषित भोजन एवं पानी से बचने की समझाइश दी। एनसीडी सलाहकार सुश्री शीला यादव एवं फ्लोरोसिस सलाहकार डॉ. जे. विनय जोवेल ने हेपेटाइटिस के संक्रमण के विभिन्न माध्यमों और गर्भवती महिला से बच्चे में संक्रमण की संभावना के संबंध में जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने आम नागरिकों से हेपेटाइटिस के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान एवं कचरा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी, फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सकीय कार्य से जुड़े कर्मचारी तथा ऐसे अन्य लोग जिनका संक्रमित सामग्री के संपर्क में आने का जोखिम रहता है, उन्हें समय-समय पर हेपेटाइटिस की जांच करवानी चाहिए। साथ ही लोगों से हेपेटाइटिस से बचाव के लिए उपलब्ध टीकाकरण सुविधा का लाभ उठाने तथा संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवहार अपनाने की अपील की।