कोंडागांव, असल बात News 31 जुलाई 2026 कार्यालय, कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोण्डागॉव (छ.ग.) के तहत् "सखी" वन स्टॉप सेंटर...
कोंडागांव,
असल बात News
31 जुलाई 2026
कार्यालय, कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास विभाग) कोण्डागॉव (छ.ग.) के तहत् "सखी" वन स्टॉप सेंटर कोण्डागाँव में सेवा प्रदाताओं (केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, एवं सुरक्षा गार्ड) के रिक्त पदों की पूर्ति "वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम करने हेतु 02 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त आवेदनों के संबंध में 09 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त कर, जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा निराकरण किया गया एवं वरीयता सूची के 1:10 के अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों का 16 जुलाई 2026 को साक्षात्कार लिया गया। उक्त साक्षात्कार उपरांत चयन समिति के
अनुमोदन से अंतिम चयन सूची जारी किया गया है। अंतिम चयन सूची जिले के वेबसाईट
kondagaon.gov.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


