Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने अधिकारियों की ली बैठक

  कोण्डागांव,  असल बात News  29 जुलाई 2026  छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने बुधवार को बस...

Also Read

 



कोण्डागांव, 

असल बात News 

29 जुलाई 2026

 छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम, रायपुर के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने बुधवार को बस्तर प्रवास के दौरान कोण्डागांव स्थित विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों की बैठक लेकर दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की।


बैठक में अध्यक्ष श्री कावड़िया ने बाजारपारा, कोण्डागांव निवासी श्री गणेशमल पारख को किराना स्टोर स्थापित करने के लिए 2.50 लाख रूपये का ऋण यूनियन बैंक के माध्यम से 24 घंटे के भीतर स्वीकृत एवं वितरित करने के निर्देश बैंक प्रबंधक को दिए। साथ ही जिले के 15 अन्य दिव्यांगजनों के ऋण प्रकरण भी बैंक को प्रेषित किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शेष पात्र दिव्यांगजनों के आवेदनों पर भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। श्री कावड़िया ने अधिकारियों से जिले में 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र व्यक्तियों को निगम की ऋण योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।


बैठक में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंधक श्री पंकज वर्मा, यूनियन बैंक के प्रबंधक श्री मनोज जैन, समाज कल्याण विभाग कोण्डागांव की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि

त रहे।