Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ट्रेन हादसा: खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरते समय अधेड़ की मौत

  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी को नीचे से रेंगकर पार ...

Also Read

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी को नीचे से रेंगकर पार करने के दौरान अचानक ट्रेन चल पड़ी, जिसकी चपेट में आने से लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान उक्त व्यक्ति शॉर्टकट अपनाने के चक्कर में मालगाड़ी के नीचे से होकर पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक ट्रेन को सिग्नल मिल गया और वह आगे बढ़ गई। व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे पहियों की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

​शव की शिनाख्त के लिए जीआरपी की अपील ​घटना की सूचना मिलते ही रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे मृतक

मृतक की ​अनुमानित उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के वक्त मृतक नीले रंग के कपड़े पहने हुए थे। मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन, दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। ​शव की पहचान न हो पाने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस हुलिये या नीले कपड़े पहने हुए किसी लापता बुजुर्ग के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पेंड्रारोड जीआरपी थाने में संपर्क कर पुलिस की सहायता करें।